6 साल तक Vidya Balan को 'मंजुलिका' समझता रहा था Akshay Kumar का बेटा, एक्टर
Akshay Kumar Son Afraid Of Vidya Balan: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। एक्टर ने फिल्म को लेकर खूब जोरों शोरों से प्रमोशन किया और शुक्रवार को फिल्म को थिएटर में रिलीज कर दिया गया। लेकिन इसी बीच दिल्ली में एक इवेंट में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की और बताया कि यह उनकी पिछली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' से किस तरीके से अलग है।

इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने 'भूल भुलैया' फिल्म से जुड़ा हुआ एक किस्सा शेयर कर दिया। उन्होंने बताया कि साल 2007 में जब फिल्म रिलीज हुई थी तो उनके बेटे अब पर इसका बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा था। अभिनेता ने बताया कि आरव विद्या बालन के किरदार से इतना ज्यादा डर गया था की फिल्म देखने के बाद में 6 साल तक वह विद्या बालन से डरता रहा था।
अक्षय कुमार ने इस पर बात करते हुए कहा कि मैं अपने बेटे से बात कर रहा था और उसने मुझे बताया कि "जब उसने पहली बार फिल्म भूल भुलैया देखी थी तो वह 6 साल तक विद्या बालन से डरता रहा था। जब भी वह हमारे घर आई थी तो वह उनसे मिलने के लिए मना कर देता था और उनकी आंखों में देखा तक नहीं था। आरव को विद्या बालन में मंजूलिका नजर आती थी।"
अक्षय कुमार ने आगे बात करते हुए कहा कि "उसको विद्या बालन से एक तरीके की दिक्कत हो चुकी थी। मुझे असल में उसको समझाना पड़ गया था कि वह मंजुलिका नहीं है वह विद्या बालन है। वह एक बहुत ही अच्छी इंसान है। लेकिन उसको बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा था और 6 साल तक वह उसी डर से जूझता रहा।"
हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि भूत बंगला साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया से कैसे अलग है। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि "भूत बंगला एक हॉरर फेंटेसी फिल्म है और यह एक डिज्नी फिल्म की तरह ही है। भूल भुलैया एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर थी। जब फिल्म शुरू होती है तो आपको देखने के लिए मिलता है कि उस पर किसी का साया होता है और बाद में पता चलता है कि वह किसी मानसिक समस्या से जूझ रही है। लेकिन भूत बंगला फिल्म में हमने इस बात को समझाया है कि वधुसुर कैसे आया था और वह जो कर रहा है वह क्यों कर रहा है। यह फिल्म बच्चों के लिए भी है।"
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को 16 अप्रैल को थिएटर में रिलीज किया जा चुका है। एक बार फिर से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आई है। आखरी बार दोनों की जोड़ी ने साल 2010 में खट्टा मीठा फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, और दिवंगत अभिनेता असरानी जैसे कई सारे बड़े कलाकार नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications