रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, कैमरा देख कर दी ऐसी हरकत, लोग बोले- हुआ छोकरा जवां रे..

Aarav kumar Reached At Huma Qureshi Eid party: अक्षय कुमार अपने शानदार स्टंट और अपने एक्शन सीन के लिए पसंद किए जाते हैं। फैन्स के दिल में अक्षय कुमार के लिए बेहद प्यार है। भले ही लंबे समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रंग ना दिखा पा रही हों, लेकिन फिलहाल तो उनके बेटे आरव की जिंदगी में रंग भरते दिख रहे हैं। जी हां, हाल ही में हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में अक्षय कुमार के बेटे को स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान वह अकेले नहीं उनके साथ कोई और भी नजर आया जिसपर सभी की निगाहें अटक गईं।
हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में यूं नजर आए आरव
जी हां, हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे आरव को हुमा कुरैशी की ईद पार्टी पर स्पॉट किया गया। काले रंग के कुर्ते में आरव काफी हैंडसम लुक में नजर आए वह जैसे ही अपनी कार से उतरे उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी उतरती नजर आई। लाल रंग के सूट में मिस्ट्री गर्ल पर से लोगों की निगाहें हट ही नहीं रही थीं। क्योंकि पहली बात को वह आरव के साथ नजर आईं और दूसरी बात की उनके चेहरे की मुस्कान उनके लुक्स और और भी ग्रेसफुल बना रही थी।
आरव के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल
जैसे ही आरव अपनी कार से उतरते हैं वहीं मिस्ट्री गर्ल भी उनके साथ उतरती नजर आती है, दोनों जैसे ही आगे बढ़ते हैं पैपराजी आरव को पोज देने के लिए कहते हैं। बता दें कि इतने कैमरामैन को साथ देख वह शर्माने लगते हैं। उनके चेहरे पर एक खूबसूरत मुस्कान आ जाती है। वहीं आरव के साथ आई मिस्ट्री गर्ल इतने कैमरों को देखने के बाद बिना पोज दिए ही पार्टी में एंट्री करती हैं।
आरव की मिस्ट्री गर्ल को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि अक्षय कुमार के बेटे आरव और मिस्ट्री गर्ल के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है बहुत ही बड़ा हो गया आरव। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितना चार्मिंग है ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई प्रिंस हो। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-हुआ छोकरा जवां रे...बता दें कि यूजर्स के इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स आने बंद ही नहीं हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications