ये क्या! अक्षय कुमार ने अपने फैन को जड़ा तमाचा
क्या आपने कभी खतरों के खिलाड़ी का रियल लाइफ एक्शन देखा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की। खबरों की मानें तो फिल्म 'गब्बर' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने अपने एक फैन को जोरदार तमाचा जड़ा है।

बताया जा रहा है कि वो शख्स 'गब्बर' के सेट पर शूटिंग जोन क्रॉस कर चुपके से अक्षय की तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अक्षय को यह अपनी प्राइवेसी में खलल लगी, उसकी इस हरकत से अक्षय काफी खफा हो गए और चांटा मार दिया।
गौरतलब है कि, यह कोई पहला मामला नहीं है जब बॉलीवुड के सितारों ने अपने अति उत्साही फैन को थप्पड़ जड़ा हो। इससे पहले विजयवाड़ा में एक शोरूम के उद्घाटन के दौरान जेनेलिया ने फैन को बदतमीजी करने के लिए थप्पड़ मारा था।
वहीं, अपने गुस्से के लिए मशहूर सलमान खान ने भी अपने एक फैन का मोबाइल फेंक दिया था। मुंबई के कोलाबा इलाके में प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने एक फैन को बदसलूकी के लिए तमाचा जड़ा था। जबकि फिल्म 'मनी है तो हनी है' के सेट पर गोविंदा भी यह कारनामा कर चुके हैं।
आपको बता दें, भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले अक्षय कुमार और श्रुति हासन स्टारर फिल्म 'गब्बर' 3 अप्रैल, 2015 को रिलीज होगी। यह तमिल फिल्म 'रामन्ना' की रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications











