..................... Akshay Kumar sister video talking about his best Raksha Bandhan gift - Hindi Filmibeat

अक्षय की बहन ने खोला राज..बताया सबसे बेस्ट रक्षाबंधन गिफ्ट के बारे में..VIDEO

By Shweta

अक्षय कुमार की बहन बहुत ही कम लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले उनकी बहन यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया जिसे अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। अक्षय कुमार की बहन इसमें अक्षय कुमार से सालों पहले मिले सबसे बेहतरीन रक्षाबंधन गिफ्ट के बारे में बात करते नजर आ रही हैं।

[बीवी रोज़ ताना मारती है....एक भी अवार्ड नहीं जीतते - अक्षय कुमार!]

दरअसल अल्का ने बताया है कि कैसे सालों पहले जब उन्हें कहीं भी जाना होता था जो उनके पैरेंट्स कहते थे राजू (अक्षय कुमार) को लेते जाअो लेकिन अक्षय कुमार हमेशा यही कहते थे कि "अपना ख्याल खुद रखो।"

akshay-kumar-sister-video-talking-about-his-best-raksha-bandhan-gift

उन्होंने ये भी कहा कि 17 साल पहले पापा का निधन हो गया और अक्षय कुमार उनके पिता के रोल में आ गए उन्हें पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि "जब मैंने अपनी बेटी को पढ़ाई करने के लिए अमेरिका भेजा तो उसने मुझसे कहा कि मैं सबकुछ मैनेज तो कर पाऊंगी ना, मुझे पता नहीं कहा से शक्ति आई और कहा कि "अपना ख्याल खुद रखना।"

अल्का भाटिया ने कहा कि ये रक्षाबंधन में उन्हें भाई की तरफ से मिला सबसे अच्छा गिफ्ट था जिसे वो कभी नहीं भूलेंगी।आपको बता दें कि अल्का भाटिया अक्षय कुमार की छोटी बहन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X