..................... Akshay Kumar sister alka Bhatia daughter simar Bhatia ready to enter films makes akshay kumar emotional - Hindi Filmibeat

बॉलीवुड में लॉन्च होने को तैयार अक्षय कुमार की लाडली! अखबारों में छपी ऐसी तस्वीरें देख रो पड़े खिलाड़ी कुमार

Akshay Kumar Simar Bhatia

Akshay Kumar Simar Bhatia: सुपरस्टार अक्षय कुमार कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। अब उनकी अलगी पीढ़ी भी फिल्मों में कदम रखने के लिए तैयार हो चुकी है। जहा हर किसी की नजरे उनके बेटे आरव कुमार पर थीं तो वहीं इसी बीच उनकी बेटी यानि के भाजी सिमर भाटिया के बॉलीवुड डेब्यू के चर्चे तेज हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ बनी जोड़ी

अक्षय कुमार की भांजी का नाम सिमर भाटिया है और वह अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सिमर श्रीराम राघवन की निर्देशित फिल्म इक्कीस से डेब्यू करेंगी। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ उनकी जोड़ी बनी है। भांजी के एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले उनके मामा और अभिनेता अक्षय कुमार भावुक नजर आए।

अखबारों में छपी तस्वीरें

बॉम्बे टाइम्स ने साल 2025 में डेब्यू करने वाले स्टार्स पर एक लेख छापा। इसमें अक्षय की भांजी सिमर का नाम और उनकी एक खूबसूरत तस्वीर भी छपी है। अभिनेता ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही, उन्होंने एक दिल जीत लेने वाला नोट लिखा। एक्टर की टिप्पणी को देखकर अनुमान लग गया है कि उन्हें अपनी भांजी की खबर न्यूज पेपर में देखकर बेहद खुशी हुई है।

इमोशनल हो गए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने लिखा, 'जब मैंने पहली बार अखबार के कवर पेज पर अपनी तस्वीर देखी तो मुझे लगा कि यही सबसे बड़ी खुशी की बात है। लेकिन आज मुझे इस बात का अंदाजा लगा कि अपने बच्चे की तस्वीर को देखने से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती है। अगर आज मेरी मां होती तो कहती कि सिमर पुत्तर तू तो कमाल है।' सिमर को बधाई देते हुए एक्टर ने लिखा, 'तुम्हें आशीर्वाद बेटा। बुलंदिया छूने के लिए पूरा आसमान तुम्हारा ही है।' सिमर भाटिया ने भी इंस्टा स्टोरी पर अक्षय कुमार की पोस्ट को शेयर किया है।

अल्का भाटिया की बेटी है सिमर भाटिया

सिमर के बारे में बता दें कि वह अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया की बेटी हैं। अल्का की पहली शादी से उनकी बेटी सिमर का जन्म हुआ, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अक्षय कुमार की बहन ने साल 2012 में बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरनंदानी से दूसरी शादी की। अब सिमर अपने मामा अक्षय की तरह फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने की तैयारी कर चुकी हैं।

Read more about: akshay kumar bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X