अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म- नहीं बनेगा सीक्वल- CONFIRM
लंबे समय से अफवाहें थीं कि विपुल शाह अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग की सीक्वल बनाने वाले हैं। और सीक्वल में अक्षय कुमार की जगह अर्जुन कपूर होंगे। लेकिन हाल ही में फिल्म के राइटर सुरेश नायर ने कंफर्म किया है कि फिलहाल सिंह इज किंग की कोई सीक्वल नहीं बन रही है। सीक्वल की सारी खबरें कोरी अफवाह है।
इस दिन चीन में रिलीज होगी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'- 2000 करोड़ कलेक्शन
खैर, अक्षय कुमार फैंस के लिए यह खुशी की बात है.. क्योंकि फिलहाल अक्षय के पास बैक टू बैक फिल्में हैं। जिस वजह से वह किसी नई फिल्म को साइन नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से अफवाह थी कि सिंह इज किंग के सीक्वल में अब अक्षय की जगह अर्जुन कपूर होंगे।

लेकिन अब जबकि सीक्वल पर कोई चर्चा नहीं है। उम्मीद है विपुल शाह जब भी यह सीक्वल बनाएंगे.. अक्षय कुमार के साथ ही बनाएंगे। दरअसल, नमस्ते इंगलैंड के लिए भी विपुल ने अक्षय को अप्रोच किया था और अक्षय ने फिल्म के लिए हां भी कर दी थी। लेकिन फिर अक्षय को डेट्स की दिक्कतें आई और इस तरह फिल्म में एंट्री हुई अर्जुन कपूर की। जाहिर है सिंह इज किंग के साथ विपुल ऐसा कुछ नहीं चाहते।
बहरहाल, यहां जानें फिलहाल किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications