ब्रदर्स के साथ होगा एक अक्षय का डबल धमाका!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ब्रदर्स का फैन बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म का इंतज़ार अब और मुश्किल हो जाएगा क्योंकि इस फिल्म के साथ आएगा अक्षय कुमार का एक और धमाका। सिंह इज़ ब्लिंग का ट्रेलर, ब्रदर्स के साथ अटैच किया जाएगा। इसलिए अब फिल्म के साथ साथ दर्शकों को इसका भी इंतज़ार हो गया है।
सिंह इज़ ब्लिंग अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सिंह इज़ किंग का सीक्वल है और फिल्म में अक्षय के गबरू सरदार लुक पर फैन्स पहले से ही फिदा हैं। ऐसे में अब उनके ट्रेलर की खबर सुनकर फैन्स का एक्साईटमेंट और बढ़ गया है। तो आप भी अक्षय कुमार के इस ट्रेलर को देखने का मूड बना लीजिए। और अगर आपने फिल्म के सेट से तस्वीरें नहीं देखी हैं तो देखिए यहां--->[सिंह इज़ ब्लिंग PICS]


Click it and Unblock the Notifications



