..................... Akshay Kumar signs a three film deal with Yashraj Films - Hindi Filmibeat

BOOKED: अक्षय कुमार ने बैक 2 बैक लॉक किए तीन त्योहार - 2020 से 2022 तक!

अक्षय कुमार आजकल अपने फुल फॉर्म में चल रहे हैं ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन जनाब ये तो धमाका ही हो गया है। हाल ही में खबर थी कि अक्षय कुमार यशराज फिल्म्स के साथ पृथ्वीराज चौहान पर बनी एक फिल्म में दिखेंगे।

लेकिन अब लीजिए इससे बड़ा धमाका। दरअसल, यशराज फिल्म्स ने अक्षय कुमार के साथ तीन प्रोजेक्ट की एक डील साइन की है जो कि 2020 से शुरू होगी। यानि कि 2020, 21 और 22 में उनकी एक यशराज फिल्म रिलीज़ होगी।

akshay-kumar-signs-three-film-deal-with-yashraj-films

इनमें से पहला प्रोजेक्ट चंद्रप्रकाश द्विवेदी की पृथ्वीराज संयोगिता की कहानी है। दूसरा प्रोजेक्ट दो हीरो वाली फिल्म है जिसके दूसरे हीरो आयुष्मान खुराना लगभग फाइनल हैं। वहीं तीसरी फिल्म के बारे में अभी कोई बात नहीं हो रही है और उसे पृथ्वीराज की रिलीज़ के आसपास अनाउंस किया जाएगा।
[अक्षय कुमार की अगली फिल्म, इस सुपरस्टार के साथ फाइनल- ऐसी होगी कहानी!]

इसके अलावा अक्षय कुमार इस समय हाउसफुल 4 और केसरी की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं नीरज पांडे की एक फिल्म, हेरा फेरी 3 भंसाली प्रोडक्शन्स के साथ एक फिल्म के लिए उनका नाम तेज़ी से सामने आ रहा है।

और करण जौहर की फिल्म में वो करीना कपूर, राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के साथ नज़र आने वाले हैं। अब ऐसे में अक्षय कुमार फिलहाल बहुत बिज़ी हैं। वो भी अलग अलग फ्लेवर की फिल्मों के साथ।

हम आपको दे देते हैं सुबूत कैसे अक्षय हर फ्लेवर में सुपरहिट हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X