'लक्ष्मी' रिलीज- और इधर अक्षय कुमार ने साइन कर ली अपनी अगली कॉमेडी फिल्म, जानें DETAILS
अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं, जिन्होंने लॉकडाउन खत्म होते ही धड़ाधड़ अपनी फिल्में पूरी करनी शुरु कर दी है। जहां पिछले दिनों अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग खत्म कर ली है। वहीं, इधर 'लक्ष्मी' की रिलीज के साथ ही खबर आ रही है कि एक्टर ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। मुदस्सर अज़ीज की कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार फाइनल हैं। फिल्म अगले साल जुलाई में फ्लोर पर आएगी।
मुदस्सर अज़ीज ने इससे पहले 'हैप्पी भाग जाएगी', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही तुरंत हामी भर दी। यह थोड़ी हटके कॉमेडी होगी।

आने वाले महीनों में अक्षय कुमार की 7 फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस, फैमिली ड्रामा से लेकर कॉमेडी, सभी तरह की फिल्में शामिल हैं। जाहिर तौर पर एक्टर सभी जोनर की फिल्मों के साथ फैंस को इंटरटेन करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











