रहिए तैयार.. अगस्त में फिर होगा अक्षय कुमार का धमाका
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' रिलीज हो चुकी है। हालांकि दर्शकों की ओर से फिल्म को कुछ खास रिस्पॉस नहीं देखने मिले, लेकिन अक्षय कुमार की वजह से फिल्म कमाई तो कर ले जाएगी।

बहरहाल, गब्बर इज बैक के बाद अब अक्षय कुमार की एक और फिल्म के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, करण जौहर की फिल्म ‘ब्रदर्स' 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं। दो भाईयों की इस कहानी में अक्षय, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडीस मुख्य किरदार निभा रहे हैंं।
गब्बर इज बैक- रिव्यू
इस बात की जानकारी फिल्म के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर दी गई है। बता दें, इससे पहले निर्देशक करण मल्होत्रा ‘माई नेम इज खान' और ‘अग्निपथ' में करण जौहर के साथ काम कर चुके हैं। ‘माई नेम इज खान' में मल्होत्रा ने एसिसटेंट निर्देशक के तौर पर काम किया था।
PACK UP: इस फिल्म का आखिरी सीन अक्षय कभी नहीं भूलेंगे!
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2011 की हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर' की ऑफिशियल रीमेक है। बता दें, फिल्म में अक्षय और सिद्धार्थ के पिता के रूप में जैकी श्राफ दिखेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
