'सपना सच हो गया...', अक्षय कुमार संग काम करने पर बोलीं अक्षरा सिंह, कहा- वो तेज बुखार में भी...
Akshay Kumar High Fever Shooting: आज के समय में भोजपुरी सितारे बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक लगातार अपनी पहुंच बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले पवन सिंह ने बॉलीवुड में गाना गाकर अपनी एक खास पहचान बनाई। अब इसी बीच अक्षरा सिंह भी अपने भोजपुरी गाने के साथ में बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह जल्दी ही अक्षय कुमार के साथ में वेलकम टू द जंगल फिल्म में नजर आने वाली है। फिल्म का गाना घिस घिस घिस रिलीज हो चुका है। जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आई। अब हाल ही में इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने बात की है और कहा है कि इतने बड़े मंच पर भोजपुरी भाषा को पेश करना उनके लिए बहुत ही गर्व की बात है।
INS से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने बताया कि "मैं खुद को बहुत ही खुश किस्मत समझता हूं कि मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। यह किसी सपना के सच होने जैसा था। मैंने ऐसा कभी भी नहीं सोचा था कि मुझे अक्षय सर के साथ में काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि मैं अपनी भोजपुरी भाषा और संस्कृति को इतने बड़े मंच तक लेकर गई।"
गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार को था तेज बुखार
अक्षरा आगे कहती हैं कि "शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार बहुत ही ज्यादा सपोर्टिव थे। सेट का माहौल भी बहुत कंफर्टेबल था और इसी के चलते में बेधड़क डांस कर पाई हूं। अक्षय सर भोजपुरी भाषा को समझने में भी बहुत दिलचस्पी ले रहे थे। उन्होंने भोजपुरी लाइन का उच्चारण और उसका मतलब भी पूछा था। लेकिन गाने की शूटिंग के बाद में उन्हें बहुत ज्यादा बुखार था। उनकी तबीयत भी सही नहीं थी और इसके बावजूद जैसे ही गाना शुरू होता था उनकी एनर्जी देखने लायक होती थी। उनके एक्सप्रेशन और स्टेप्स भी बहुत गजब के थे।"
गणेश आचार्य के साथ शेयर किया एक्सपीरियंस
अक्षरा सिंह ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ में अपने काम करने के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि "मैं बचपन से ही उनके कोरियोग्राफी की फैन रही हूं और सेट पर गणेश आचार्य ने मुझे काफी ज्यादा सपोर्ट किया। जब मैं किसी शॉट के लिए थोड़ा घबरा जाती थी तो गणेश आचार्य ने तीन से कहा कि वह अक्षर है शॉट आसानी से करेगी। यह मेरे लिए बहुत ही ज्यादा बड़ी बात थी और शूटिंग के वक्त मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला।"


Click it and Unblock the Notifications