अक्षय कुमार ने छुट्टी के दिन किया काम
अक्षय कुमार एक सामान्य नियम के तहत रविवार के दिन काम नहीं करते, लेकिन उन्होंने मिलन लूथरिया की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2' के लिए अपने इस नियम को तोड़ दिया।
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर 45 वर्षीय अभिनेता ने सात साल पहले रविवार के दिन काम न करने का फैसला लिया था। इस दिन को वह पूरी तरह अपने परिवार के लिए समर्पित करते रहे हैं।
अक्षय ने प्रियदर्शन की 'भागम भाग' के लिए वर्ष 2006 में एक रविवार को काम किया था। सात साल बाद एक बार फिर वह सेट पर पहुंचे।

अक्षय और सह-कलाकार इमरान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को सुबह सात बजे शूटिंग की शुरुआत की। उन्होंने सूर्यास्त तक काम जारी रखा। यह फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' का अगला संस्करण है।
फिल्म का निर्माण एकता और शोभा कपूर कर रही हैं। यह आठ अगस्त को बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications