अक्षय कुमार चांदनी चौक में कर रहे हैं फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग, हुए भावुक, शेयर किया वीडियो
अक्षय कुमार ने आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग एक बार फिर से शुरु कर दी है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में हो रही है, जो कि अक्षय कुमार का जन्मस्थान भी रहा है। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया था। फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिलहाल फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जारी है। चांदनी चौक में हो रहे शूट से एक दृश्य का वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि, 'अपने जन्मस्थान पर शूटिंग करना भावुक रहा।'

अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो चांदनी चौक की सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "रक्षाबंधन के सेट पर आज चांदनी चौक में दौड़ लगाते हुए कई पुरानी यादें ताजा हो गईं क्योंकि ये मेरा जन्म स्थान है। पीछे खड़े लोगों की बातें सुनना कितना प्यारा है.. यह कभी पुराना नहीं लगता.."


Click it and Unblock the Notifications