बिस्मिल्लाह - अक्षय कुमार पर ऐसे चढ़ेगा हिजड़े का भूत, 5 जून 2020 है BOOKED
अक्षय कुमार स्टारर लक्ष्मी बम की शूटिंग वापस पटरी पर आ चुकी है और फिलहाल फिल्म के लिए एक गाना, मुंबई के बोरीवली में शूट हो रहा है। गाने का लुक काफी दिलचस्प है क्योंकि इसमें करीब 300 विदेशी डांसर और काफी सारे बाबा, हकीम दिखाई देंगे। ये गाना फिल्म के प्लॉट में भी काफी अहम भूमिका निभाने वाला है।
गाने का नाम है बिस्मिल्लाह और फिल्म में ये गाना अहम ट्विस्ट लेकर आएगा। दरअसल, इसी गाने के बाद अक्षय कुमार के शरीर पर एक हिजड़े का भूत कब्ज़ा कर लेगा जिसके बाद पूरी फिल्म इसी हिजड़े के भूत के अधूरे काम निपटाने में निकलेगी और कहानी आगे बढ़ेगी।
लक्ष्मी बम को डायरेक्ट कर रहे हैं राघव लॉरेन्स। फिल्म तमिल फिल्म कंचना का हिंदी रीमेक है और ऐसे समय में आ रही है जब रीमेक बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से सफल हो रहे हैं। कंचना ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे और माना जा रहा है कि लक्ष्मी बम भी ऐसा ही करेगी।

लक्ष्मी बम, 5 जून 2020 को रिलीज़ हो रही है। हाल ही में फिल्म का पोस्टर और रिलीज़ डेट बिना राघव की परमिशन के रिलीज़ कर दिए गए थे जिसके बाद राघव ने फिल्म छोड़ दी थी। राघव का कहना था कि वो ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे जहां उन्हें इज़्जत ही ना मिले।


Click it and Unblock the Notifications