..................... Akshay Kumar shooting for Ratsasan Remake? He was seen crossing the road alone in Dehradun, Video! रत्सासन रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार? - Hindi Filmibeat

रत्सासन रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार? देहरादून में अकेले ही सड़क पार करते हुए आए नजर, Video!

सुपरस्टार अक्षय कुमार का एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और ये वीडियो देहरादून का बताया जा रहा है। खबर है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार यहां अपनी आने वाली फिल्म रत्सासन रीमेक की शूटिंग के लिए आए थे जो कि पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। रकुल प्रीत सिंह के साथ अक्षय कुमार काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं,

लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इस वीडियो की बात करें तो सुपरस्टार अक्षय कुमार सड़क क्रॉस करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ कोई नहीं है।

akshay kumar, अक्षय कुमार

जब तक लोग उनको पहचानते वो पता नहीं कहां गायब हो गए। इस वीडियो अमित सिंह नाम के एक पत्रकार ने साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए वो लिखते हैं.. '

सामने आया पोस्ट

सामने आया पोस्ट

''दून की राजपुर रोड में गांधी पार्क के करीब अक्षय कुमार सड़क पार करते हुए नजर आए। पहले तो लोग उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन जब तक पहचाना, तब तक अक्षय कुमार ओझल हो गए। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर उनका वीडियो वायरल होने लगा।''

रत्सासन की शूटिंग कर रहे हैं

रत्सासन की शूटिंग कर रहे हैं

इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि अक्षय कुमार वहां उनको नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की एक तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हुई थी जिसके बाद ये चर्चा होनी शुरु हुई है कि वो रत्सासन की शूटिंग कर रहे हैं।

हिल-स्टेशन में बर्फबारी का लुत्फ

हिल-स्टेशन में बर्फबारी का लुत्फ

फिल्म की यूनिट मसूरी, उत्तराखंड में फिल्म कर रही थी। रकुल और अक्षय ने हिल-स्टेशन में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं।

सूत्र ने कहा

सूत्र ने कहा

सूत्र ने कहा, "मसूरी में फिल्मांकन के बाद, हम लगभग दो घंटे दूर देहरादून के लिए रवाना हुए। निर्देशक द्वारा इसे रैप करने से पहले हमने यहां कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को फिल्माया था।"

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार रामसेतु, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। आखिरी बार उनको फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था और उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X