Akshay Kumar- अक्षय कुमार के इस वीडियो ने हिलाया इंटरनेट, पानी के अंदर वर्काउट देख चकरा जाएगा दिमाग

अक्षय कुमार आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। कभी वो शरीर पर आग लगाकर सामने आ जाते हैं तो कभी हेलीकॉप्टर से कूद जाते हैं।
इस वक्त भी अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि चर्चा में है और कहा जा रहा है कि शायद ही किसी स्टार ने इस तरह का किया होगा। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अक्षय कुमार स्वीमिंग पूल में पानी के अंदर एक्सरसाइज कर रहे हैं।
चौंक गए ना.. पर ये सच है। वीडियो में पहले आप देखेंगे कि वो पूल के ऊपर हैं और एक्सरसाइज कर रहे हैं और पानी के अंदर जाते हैं। फिर वो पूरी तरह से पूल के अंदर लेट जाते हैं और डंबल से एक्सरसाइज करते हैं। अक्षय कुमार के इस वीडियो को देखकर सभी काफी हैरान हैं।
हम जब जमीन पर एक्सरसाइज करते हैं तो सांस फूलती है और जल्दी जल्दी सांस लेते हैं। पानी के अंदर का आलम क्या होगा? लोग अक्षय कुमार के इस काम से काफी सरप्राइज हैं। इस वर्काउट को एक्वा वर्काउट कहते हैं। Viral Bhayani ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ''अक्की के इस एक्वा वर्कआउट को रेटिंग दें।''
इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''दुनिया को गुटखा खिला के खुद बॉडी बना रहे सर।'' एक ने लिखा, ''ये बेशक आग में कर ले वर्कआउट अब। मूवी हिट नहीं होगी।'' एक ने लिखा, ''क्या फ़ायदा ये सब फिल्म बनाने से तो फ्लॉप ही होनी है।''
एक ने लिखा, ''जुबां केसरी गुटखा खाने से ऐसी ताकत आती है क्या।'' इस तरह से लोग अक्षय कुमार का मजाक भी बना रहे हैं। हालांकि सुपरस्टार ने रिएक्ट नहीं किया है। अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने एक्टर्स में से एक हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए 80 से 100 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 500 करोड़ रुपये है। वहीं, अक्षय कुमार की नेट वर्थ 2591 करोड़ रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications