आखिरकार, अक्षय कुमार वो कर रहे हैं जो 10 साल पहले कर लेना चाहिए था!
अक्षय कुमार और शाहरूख खान के बीच की टक्कर काफी पुरानी है। जो फिल्में शाहरूख रिजेक्ट कर देते, अक्षय कुमार उसे साइन कर लेते। और जो फिल्म अक्षय कुमार रिजेक्ट कर देते, वो शाहरूख खान साइन कर लेते।
दरअसल, बात को तह तक समझने के लिए थोड़ा सा पीछे जाना पड़ेगा। बात तब की है जब शिमित अमीन, यशराज फिल्म्स के लिए चक दे इंडिया बना रहे थे।

सबसे पहले, फिल्म ऑफर की गई अक्षय कुमार को। लेकिन उस वक्त अक्षय कुमार हे बेबी, हेरा फेरी, वेलकम वाले मोड में थे और उन्होंने इतनी सीरियल फिल्म रिजेक्ट कर दी।
हालांकि, शिमित अमीन सहित यशराज फिल्म्स को थोड़ा झटका तो लगा लेकिन खैर, फिर फिल्म सलमान खान के पास पहुंच गई। और सलमान ने तुरंत बता दिया कि ये उनके लायक नहीं, शाहरूख के लायक रोल है।
[अक्षय कुमार को कुछ कहना है...शाहरूख खान के बारे में! ]
बस तुरंत फिल्म शाहरूख खान के पास पहुंची और कबीर खान का किरदार, उनके करियर के बेस्ट किरदारों में शामिल हो गया। लेकिन अक्षय को इसका नुकसान ज़रूर पहुंचा।
सोचिए, जो इमेज अक्षय ने अब जाकर बनाई है वो तब ही बन चुकी होती। खैर, अब गलती को सुधारते हुए अक्षय कुमार ने शिमित अमीन की अगली फिल्म साइन की है।
यशराज की ये फिल्म किस बारे में है इसे बिल्कुल छिपा कर रखा जा रहा है। वैसे जानिए, अक्षय और शाहरूख के रिजेक्ट किए हुए कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट -


Click it and Unblock the Notifications












