अक्षय कुमार-शिल्पा शेट्टी की अधूरी लव स्टोरी! एक-दूजे के प्यार में थे पागल तो क्यों टूटी मंगनी? एक शर्त ने...

Akshay Kumar Shilpa Shetty love story: एक समय था जब अक्षय कुमार को बॉलीवुड का 'प्ले बॉय' कहा जाता था। उनकी पॉपुलैरिटी के साथ-साथ उनकी लव लाइफ भी लगातार सुर्खियों में रहती थी। अक्षय ने खुद भी माना है कि उनकी जिंदगी में कई रिश्ते आए। आज वह ट्विंकल खन्ना के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन उन्होंने एक दौर में शिल्पा शेट्टी को भी दिल से चाहा था।
अक्षय और शिल्पा का रिश्ता
अक्षय और शिल्पा की जोड़ी उस समय बेहद हिट रहती थी। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं और उनके बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इंडस्ट्री के गलियारों में तो यहां तक चर्चाएं होने लगी थीं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। कहा जाता है कि उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठियां भी पहना दी थीं। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए।
कैसे शुरू हुई प्यार की कहानी?
फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 'धड़कन' जैसी फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी मजबूत थी कि लोग मान बैठे कि दोनों की शादी पक्की है। लेकिन जैसे-जैसे रिश्ते में गंभीरता बढ़ी, वैसे-वैसे मुश्किलें भी सामने आने लगीं।
सुनील दर्शन ने बताए बड़े कारण
डायरेक्टर सुनील दर्शन, जो अक्षय और शिल्पा दोनों के करीबी दोस्त थे, हाल ही में एक इंटरव्यू में इस रिश्ता टूटने की वजहों पर बोले। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों के रिश्ते के बारे में बहुत सी बातें पता थीं। सुनील दर्शन ने बताया कि उस समय ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों सगाई भी कर चुके हैं।
उन्होंने एक दिलचस्प बात और बताई, जब ट्विंकल खन्ना के पिता राजेश खन्ना ने एक ज्योतिष से अपनी बेटी की शादी को लेकर राय ली थी, तो ज्योतिष ने साफ कहा था कि ट्विंकल की शादी अक्षय कुमार से ही होगी। बाद में यह भविष्यवाणी सच भी साबित हुई।
क्यों टूटा रिश्ता?
सुनील दर्शन का कहना है कि शिल्पा शेट्टी के माता-पिता की कुछ शर्तें अक्षय को बिल्कुल पसंद नहीं आईं। उन्हें लगा कि शिल्पा के परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर कंफर्टेबल नहीं हैं और यह शादी उन्हें मंजूर नहीं थी। यही वजह दोनों के बीच दूरी का कारण बनी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों की सगाई हो चुकी थी, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार ने खुद को पूरी तरह काम में डुबो दिया। उस समय वे लगातार कई फिल्मों की शूटिंग करने लगे थे।
ऑन-स्क्रीन जोड़ी आज भी यादगार
हालांकि दोनों की रियल लाइफ लव स्टोरी पूरी नहीं हो पाई, लेकिन ऑन-स्क्रीन दोनों की जोड़ी आज भी लोगों की फेवरेट है। 'धड़कन' आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है, और अक्षय-शिल्पा की केमिस्ट्री इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत थी।
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की लव स्टोरी बॉलीवुड की उन कहानियों में से एक है, जो कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाईं, लेकिन लोग आज भी उनके किस्सों को याद करते हैं। आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं, लेकिन उनकी यह पुरानी प्रेम कहानी फैंस के लिए हमेशा चर्चा का विषय रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











