अक्षय कुमार नहीं है सुपरस्टार!
बॉलीवुड में 20 सालों तक सबके दिलों पर राज करने वाले एक्टर अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें सुपरस्टार होने का तमगा पसंद नहीं है। अक्षय कहते हैं कि स्टारडम के पीछे भागना उन्हें पसंद नहीं और इसलिए वे हमेशा कोशिश करते हैं कि वे एक अभिनेता के रुप में ही जाने जायें, न कि सुपरस्टार।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के ऐसे एक्टरों में से हैं, जो हर तरह के किरदार में बेहतरीन ढंग से फिट हो जाते हैं। कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, गंभीर हर तरह के किरदारों में अक्षय कुमार ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। लेकिन दर्शक उनकी एक्शन फिल्में देखना खासा पसंद करते हैं।
अक्षय कुमार ने कहा कि, 'मैं किसी विशेष छवि में कैद नहीं होना चाहता। मेरा मानना है कि कोई मुझसे ये सवाल नहीं कर सकता कि मैं हमेशा एक जैसी फिल्में क्यों करता हूं, क्योंकि मैंने अपने पूरे करियर में ऐसा किया ही नहीं। मुझे किसी तरह के सुपरस्टार का ठप्पा लगवाना पसंद नहीं।' बहरहाल, अक्षय यह 'सुपरस्टार' वाली बात से कहीं आप किसी और पर निशाना तो नहीं साध रहे।
आपको बता दें, अक्षय की फिल्म 'बेबी' रिलीज होने वाली है। जो आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय हैं। फिल्म में अनुपम खेर, तापसी पन्नू ,राणा डग्गुबाती और डैनी डेनजोंगपा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











