शराब के 'शौकीन्स' अक्षय कुमार, फिल्म के 2 गाने हो सकते हैं बैन
अक्षय कुमार की कंट्रोवर्सी में यूं तो पड़ते नहीं हैं लेकिन जब पड़ते हैं तो बहुत बुरा फंसते हैं। अब नई मुसीबत ये है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्न 'द शौकीन्स' के दो गानों पर बैन लगाने की मांग करते हुए याचिका दायर की गई है। यह याचिका दायर की गई है पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में ।
याचिका में कहा गया है कि मूवी के दो गाने नशे को कथित तौर पर शराब के सेवन को प्रोत्साहित करते हैं, इसलिए इन पर बैन लगाया जाए। मामले की गंभीरता को समझते हुए हाईकोर्ट ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय व फिल्म सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
फिल्म इसी सप्ताह 7 नवंबर को रिलीज होगी। हाईकोर्ट ने अभी केवल नोटिस जारी किया है। गानों पर कोई रोक व बैन नहीं लगाया है। मामले की सुनवाई 11 नवंबर को होगी। याचिका एक एनजीओ ने दायर की है। याचिका में कहा गया हा मैं एल्कोहॉलिक हूं, हूं तो मैं क्या करूं... और बदला मिज़ाज़ मेरा फूंकते ही ग्रास गाने से युवाओं में नशे की प्रवृति बढ़ सकती है। लिहाजा इन गानों पर रोक लगाई जाए। ये दोनों ही गाने अजीब और फूहड़ गानों के सरताज हनी सिंह ने गाए हैं।
गौरतलब है कि इस संस्था पहले भी हाइवे के किनारों पर बने शराब के ठेकों के खिलाफ याचिका दायर कर चुकी है। हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा में हाइवे किनारे बने ठेके हटाने का निर्देश दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












