अक्षय कुमार ने स्विमिंग पूल से साझा किया वीडियो, साथ नजर आए 'अतरंगी रे' निर्देशक आनंद एल राय!
सुपरस्टार अक्षय कुमार काफी समय से चर्चा में हैं और हाल ही में वो एक विवाद में भी घिरे रहे हैं। हालांकि उनका बयान आया था और अब मामला शांत है। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फिल्ममेकर आनंद एल राय के साथ नजर आ रहे हैँ। ये वीडियो स्विमिंग पूल का है और वो अपनी फिल्म अतरंगी रे को लेकर कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैँ। दरअसल उन्होने अपनी फिल्म अतरंगी रे के टीवी पर आने को लेकर ऐलान किया है।
उनका कहना है कि वो काफी शानदार एंट्री मारने वाले हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि, ''ये मैं हूं, ये @आनंदलराय हैं, और ये मेरी जादू दिखाने की छोटी सी कोशिश है,

आप भी देखिए हमारी फिल्म #अतरंगीरे जो अब आपके टीवी पर आ रही है कल, 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजे और रात 8 बजे @सोनीमैक्स'' इसके बाद उनका ये पोस्ट चर्चा में है और फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
फिल्म अतरंगी रे कुछ समय पहले रिलीज हुई थी और इस फिल्म के लीड रोल में सारा अली खान और धनुष थे। हालांकि अक्षय कुमार का इतना बड़ा किरदार नहीं था लेकिन उनकी चर्चा फिल्म को लेकर हुई थी।
फैंस ने एक अलग तरह की कहानी देखी थी। सारा अली खान के अभिनय की तारीफ सबसे ज्यादा हुई थी। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, रामसेतु और गोरखा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। लगातार फिल्म की शूटिंग जारी है और फैंस इनकी रिलीज को लेकर इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











