'सूर्यवंशी' के धमाकेदार एक्शन सीन्स- अक्षय कुमार ने शेयर की झलक- देंखे VIDEO

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म एक्शन सीन्स से भरपूर होगी। लिहाजा, अक्षय कुमार ने फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स की झलक सोशल मीडिया पर लोगों के साथ शेयर की है। कोई इस वीडियो को देखकर लोग सूर्यवंशी के लिए और भी उत्साहित हो जाएंगे।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है-जिस दिन से एक्टिंग को मैंने अपनी जिंदगी माना है, एक्शन मेरी लाइफलाइन है। सूर्यवंशी के रियल एक्शन सीन्स आपको बताएंगे कि क्यों आज भी एक्शन मुझमें एक जज्बा जगाता है। (From the day acting became my destiny, action has been my lifeline. Pure, unadulterated action in #Sooryavanshi will tell you'll why it still fires up my core 🔥)

Akshay Kumar

सूर्यवंशी के साथ रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ने पहली बार हाथ मिलाया है। जाहिर है फिल्म एक्शन के मामले में तगड़ी होनी ही है। अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी इस फिल्म को एक्शन के मामले में सिंघम और सिंबा से अलग बनाना चाहते हैं।

रोहित शेट्टी की फिल्म होने की वजह से जाहिर है सूर्यवंशी की तुलना सिंघम से की जाएगी। ऐसे में फिल्म में कुछ धमाकेदार एक्शन और स्टंट होना जरूरी है, जिसके लिए रोहित शेट्टी की फिल्में जानी जाती हैं। बता दें फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखेंगे। यहां अक्षय कुमार आतंकवाद के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X