अक्षय कुमार ने खोला राज..क्यों मुंडाने पड़े सिर के बाल..जानिए आप भी
अगर बात फिल्मों की हो तो अक्षय कुमार कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें अपने ऊपर एक्सपेरीमेंट करने से भी कोई गुरेज नहीं है।फिलहाल अक्षय कुमार की पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। पैडमैन रिलीज के ठीक पहले अचानक अक्षय कुमार को अपने सिर के बाल शेव करवाने पड़े और उनके फैन्स शॉक्ड रह गए।
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार को हेयर ट्रांसप्लांट करवाना है इसलिए वो गंजे हुए हैं। ऐसी खबरें भी आ रही थी कि अक्षय कुमार को काफी पहले हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी से गुजरना था लेकिन उनके पास समय नहीं था। पहले भी हम सलमान खान जैसे कई स्टार्स को हेयर ट्रांसप्लांट करवाते देख चुके हैं।

लेकिन अब अक्षय कुमार ने इस पर अपना बयान दिया है और कहा है कि वो केसरी की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उन्हें पगड़ी पहननी पड़ती है। पगड़ी काफी भारी होती है जिस वजह से अंदर गर्मी होती है इसलिए उन्हें सिर के बाल हटवा लिए ताकि उन्हें पगड़ी पहनने में आसानी हो।
अक्षय कुमार की 25 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म पद्मावती के साथ क्लैश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications