ALERT: अक्षय कुमार की 'रूस्तम' का नया धमाका.. दमदार मोशन पोस्टर
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'रूस्तम' का पहला मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह पोस्टर बेहतरीन हैं और फिल्म के प्रति आपकी उत्सुकता को कई गुणा बढ़ा देंगे। नेवी अफसर के लुक में अक्षय कुमार जबरदस्त लग रहे हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता दिखने वाली हैं। इलियाना फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी, जबकि ईशा गुप्ता एक निगेटिव किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म में सर्पोटिंग कास्ट भी काफी तगड़े हैं। सचिन खेडेकर, पवन मल्होत्रा, कुमुद मिश्रा, परमीत सेठी और बिजेंद्र काला जैसे एक्टर इस फिल्म में दिखने वाले हैं।
ALERT: अक्षय कुमार की सुपरहिट रीमेक.. कुछ धमाकेदार करने की तैयारी!
'रूस्तम' 1959 के नानावटी केस पर बनी है। यह एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म 50 के दशक में सेट अप होगी इसलिए फिल्म में ब्रिटिश इंडिया के बाद का भारत भी बखूबी दिखाई देगा। बता दें, फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
यहां देखिए फिल्म का पहला मोशन पोस्टर-


Click it and Unblock the Notifications


