..................... Akshay Kumar shares a post on Operation Ganga documentary, mission to rescue Indian students from Ukraine - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar: 'ऑपरेशन गंगा' को लेकर अक्षय कुमार ने किया खास पोस्ट, बोले- "इस पर फिल्म कर पाऊं तो लकी समझूंगा"

akshay-kumar-shares-post-operation-ganga-documentary-mission-to-rescue-indian-students-from-ukraine

Akshay Kumar shares a post on Operation Ganga: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे हजारों छात्रों और भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय सरकार ने बचाव अभियान चलाया था, जिसका नाम रखा गया था- ऑपरेशन गंगा। इसी मिशन पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज किया गया है। हिस्ट्री टीवी18 पर इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर किया गया है, जिस पर बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है।

अक्षय इस वक्त अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं और इसी दौरान उन्होंने ये डॉक्यूमेंट्री देखी। अभिनेता ने ना सिर्फ डॉक्यूमेंट्री की तारीफ की, बल्कि इस मिशन पर फिल्म बनाने की भी इच्छा जाहिर की।

ऑपरेशन गंगा पर फिल्म बनाने की जाहिर की इच्छा

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा- "मेरे लिए छुट्टी का मतलब है अपने बच्चों के साथ अच्छा कंटेंट देखने के लिए कुछ समय निकालना। युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन से भारतीय छात्रों को बचाने के मिशन ऑपरेशन गंगा पर अभी-अभी यह शानदार डॉक्यूमेंट्री देखा। मेरे रोंगटे खड़े हो गये। एयरलिफ्ट जैसी फिल्म करने के बाद अब मुझे पता है कि इतने बड़े पैमाने पर बचाव कार्य करने के लिए क्या करना पड़ता है। उन सभी के लिए बहुत सम्मान जिन्होंने इसे संभव बनाया। अगर किसी दिन मुझे ऑपरेशन गंगा पर फिल्म बनाने का मौका मिले तो मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगा। इसे जरूर देखें। आपको बहुत गर्व महसूस होगा।"

बता दें, बीते दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था- "ऑपरेशन गंगा हम लोगों के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को दिखाता है। यह (डॉक्यूमेंट्री) भारत की अदम्य भावना को भी दर्शाती है। यह डॉक्यूमेंट्री इस अभियान से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण होगा।"

Read more about: akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X