साथ आए दोनों 'जॉली एलएलबी'..खूब हुई मस्ती
हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अरशद वारसी के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 को रिलीज़ होने में ज्यादा देर नहीं है। कल यानी 10 फरवरी को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी का सीक्वल है। पहली फिल्म में अरशद वारसी ने वकील का किरदार निभाया था।

अब इसके सीक्वल में वकील का किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने सोशल मीडिया पर अरशद वारसी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा ''And a mix it was - Jolly 1 with Jolly 2 😜Thank u so much @ArshadWarsi for all your support for #JollyLLB2.So glad u made it to the screening''.
आपक बता दें कि बुधवार को मुंबई में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे पंहुचे थे। इसी दौरान पुराने जॉली भी पहुंचे थे। इसी दौरान अक्षय और अरशद ने ये तस्वीर ली।
First LOOK: अजय देवगन की रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म.. रिलीज हुई पहली झलक
अक्षय ने लगभग 12 बजे यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया और अकेले फेसबुक पर इस फोटो को सिर्फ 2 घंटों में एक लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और लगभग 2 हजार लोगों ने इसे शेयर किया।


Click it and Unblock the Notifications