अक्षय कुमार ने शेयर की 2.0 से एक डरावनी तस्वीर, बताया विलेन का सीक्रेट
अक्षय कुमार इस महीने, रजनीकांत के साथ मिलकर पूरे 450 करोड़ का धमाका करने वाला है। रोबोट के सीक्वल के साथ। 2.0 नाम से बने इस सीक्वल का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोगों को बेहद पसंद आया है और अब अक्षय कुमार ने फिल्म से एक और तस्वीर शेयर करते हुए हर किसी को हैरानी में डाल दिया है।
दरअसल, फिल्म से अक्षय कुमार ने अपनी एक बेहद डरावनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे इस लुक में आने के लिए हीरोइनों से भी ज़्यादा समय लगता है। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभा रहे हैं। और उनका लुक एक कौवे से प्रेरित है।

रोबोट के सीक्वल पर तकनीकी रूप से काफी काम किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार एक कौवा के शरीर वाले आदमी बने हैं जिसका शरीर, मोबाईल से बना है। फिल्म में एक मेसेज देने की कोशिश की गई है कि तकनीक के कारण, पक्षियों का कितना नुकसान हो रहा है। अब देखना है कि फिल्म में इस मेसेज को कितने अच्छे तरीके से दिखाया जाता है।
अक्षय कुमार का ये साउथ डेब्यू, निगेटिव लीड की भूमिका में है। अक्षय ने इस फिल्म के साथ काफी बड़ा रिस्क उठाया है। वैसे बॉलीवुड में कई एक्ट्रर्स हैं जो अपने करियर में बड़ा रिस्क उठा चुके हैं या उठाने वाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications











