2.0 Poster: अक्षय कुमार ने दुश्मनों को किया एलर्ट- दुनिया में तबाही मचाने को तैयार
मेगास्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 धीरे धीरे क्रेज पकड़ रही है। फिल्म 28 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। ऐसे में हर दिन फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के नए रिलीज पोस्टर में अक्षय कुमार का जबरदस्त विलेन अंदाज देखा जा सकता है। बता दें, फिल्म में अक्षय रजनीकांत से टक्कर लेते दिखेंगे।
प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरु- इस शानदार जगह से होगी शादी
नया पोस्टर रिलीज करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है- There is no stopping the Fifth Force, watch out humans! फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स से साफ है कि फिल्म में अक्षय कुमार के पास गजब की शक्ति है और वे दुनिया को तहस नहस करने निकले हैं। पहली बार अक्षय कुमार ने इस तरह का किरदार निभाया है। जहां वीएफएक्स का इतना प्रयोग किया गया है।

एस शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार की गई है। महीनों से पोस्टपोन के बाद अब यह फाइनली रिलीज हो रही है.. लिहाजा, फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। वहीं, खास बात है कि इस फिल्म से अक्षय कुमार साउथ फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications