क्या हेरा फेरी 3 को लेकर अक्षय कुमार ने किया इशारा?, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट!
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने फनी पोस्ट शेयर कर सभी का ध्यान इंस्टाग्राम पर खींचा है। अक्षय कुमार ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने एक फनी कैप्शन लिखा है। इसके बाद तो फैंस कयास लगाने लगे कि क्या अक्षय कुमार हेरा फेरी फिल्म से दोबारा धमाल मचाने की सोच रहे हैं। दरअसल हेरा फेरी 3 पिछले लंबे समय से लटका हुआ प्रोजेक्ट पड़ा है, अब अक्षय कुमार की हेरा फेरी 3 पर दोबारा चर्चा शुरू हो गई है।
अक्षय कुमार ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर धमाकेदार लुक वाली फोटो शेयर की। जिसमें वह ब्लैक जींस और टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक पीले रंग का बड़ा सा सूटकेस हाथ में लिया हुआ है। इस पर कैप्शन में वह लिखते हैं, जब आपको 25 दिन में पैसे डबल करने की स्कीम पता हो। बता दें हेरा फेरी फिल्म में अक्षय कुमार का ये डायलॉग होता है। बल्कि पूरी फिल्म ही इसी स्कीम पर टिकी होती है।


Click it and Unblock the Notifications











