अक्षय कुमार ने शेयर किया जैकलीन फर्नांडिस का फनी वीडियो, रामसेतु को-स्टार ने प्लेन में लगाया जुगाड़
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फ़िल्म राम सेतू की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फ़र्नान्डिस और नुसरत भरुचा नज़र आएंगी। इस फ़िल्म की शूटिंग दमन में चल रही है। पहले फ़िल्म की शूटिंग श्रीलंका में होनी थी लेकिन परमिशन नहीं मिलने के बाद फ़िल्म की शूटिंग दमन में चल रही है। इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान जैकलीन और अक्षय एक चौपर में बैठे मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।
अक्षय कुमार ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें जैकलीन फ़र्नान्डिस आसमान में जुगाड़ से अपने बालों को कर्ली (घुंघराले) कर रही है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि चौपर की विंडो से अपने बालों को बाहर निकालती हैं जो घुमने लगते हैं और वे हल्के कर्ली हो जाते हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, जैकलीन जुगाडू के सौजन्य से महिलाओं के लिए एक हैक! देखें और सीखें कि बीच हवा में हेलिकॉप्टर में अपने बालों कैसे कर्ल करें।

इसके साथ ही रामसेतू की शूटिंग से एक और वीडियो जैकलीन फ़र्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया था। इस वीडियो में वे अक्षय कुमार की ओर कैमरा करते हुए पूछती है कि हम किस शूट के लिए जा रही है। अक्षय कुमार जैसे ही फ़ोन देखते हैं वो जैकलीन से फोन छीनकर उन्हें ही फ़िल्माने लगते हैं।
खबरों की माने तो अक्षय और जैकलीन दमन में फिल्म राम सेतू के क्लाइमैक्स की शूटिंग कर रहे हैं। कोरोना के चलते श्रीलंका में शूटिंग की अनुमति नहीं मिली थी। इस फ़िल्म की कई सीन ऊटी में फ़िल्माए गए थे। इसके साथ ही फ़िल्म की मूहूर्त के बाद अयोध्या में फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। बता दें इस फ़िल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा कर रहे हैं।अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म को अरुण भाटिया और विक्रम मल्होत्रा प्रोड्यूसर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications