क्यों वैष्णो देवी जाना अक्षय कुमार ने किया बंद..खुद किया खुलासा
अक्षय कुमार ने शेयर किया कि वो कैसे अलग अलग तरह के रोल चुनते हैं और क्यों उन्होंने वैष्णो देवी जाना बंद कर दिया।
अक्षय कुमार इन दिनों अपने करियर के सबसे बेस्ट दौर से गुजर रहे हैं । वो ना सिर्फ एक सुपरस्टार एक्टर बल्कि एक भारत के एक आइडल नागरिक के रूप में भी लोगों के फेवरिट बनते जा रहे हैं। हाल में महाराष्ट्र कॉन्क्लेव में अक्षय कुमार पहुंचे और उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड कई अच्छी फिल्में बना रहा है और मनोरंजन के द्वार मजबूत संदेश भी दे रहा है। उन्होंने अमिताभ बच्चन की पिंक फिल्म का उदाहरण दिया जिसने समाज को No Means No का मैसेज दिया।उन्होंने साथ ही अपनी फिल्म ओह माई गॉड का उदाहरण दिया।
अक्षय कुमार ने कहा कि "मैंने भी एक फिल्म की थी ओह माई गॉड की थी जो भगवान पर दूध बरबाद करने और साथ ही कई और धार्मिक मान्यातों पर सवाल उठाया था। ये संदेश गरीब लोगों के सपोर्ट के लिए था ताकि लोग बेवजह भगवान के नाम पर पाखंडियों द्वारा बेवकूफ ना बनें।"

उन्होंने साथ ही ये भी खुलासा किया कि "मैं पहले हर 6 महीने पर पूटी टीम के साथ लाख-दो लाख खर्च कर वैष्णो देवी जाता था फिर मैंने सोचा कि इससे बेहतर होगा कि मैं इन पैसो से गरीबों की मदद करूं तो ज्यादा बेहतर होगा और इसलिए मैंने वैष्णो देवी जाना छोड़ दिया।"
उन्होंने अपने अलग अलग तरह के शानदार किरदारों के बारे में भी बताया कि वो कैसे इनका चुनाव करते हैं ।उन्होंने कहा कि उनकी एक टीम है जो सोशल मीडिया के कार्यकलापों पर नजर रखती है और क्या कुछ असल में चल रहा है बताती है।उनकी मदद से अक्षय कुमार महत्वपूर्ण किरदार चुनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications