अक्षय कुमार ने Children's Day पर शेयर की खास तस्वीर..आप भी देखिए

By Shweta

आज यानि 14 नवंबर को हमारे देश में बाल दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने भी एक बेहद खास तस्वीर शेयर की जो इतनी क्यूट है कि जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी। जी हां दरअसल ये तस्वीर नितारा की है जो अपने पापा के साथ साइकिल पर बैठे नजर आ रही हैं।

सबसे खास बात ये है कि ये तस्वीर पैडमैन के सेट पर की है और अक्षय कुमार इसमें पैडमैन की साइकिल पर बैठे हैं और पीछे नितारा पापा के साथ साइकिल पर बैठे काफी खुश नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ खास संदेश भी दिया है।आप भी देखिए तस्वीर।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों अक्सर ही नितारा की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वैसे तो अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ही अपने बच्चों को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं और इसलिए वो जल्दी नितारा की वैसी तस्वीर नहीं शेयर करते जिसमें नितारा का चेहरा नजर आए।

अक्षय कुमार के बेटे आरव भी 15 साल के हैं और अक्सर अपने पैरेंट्स और फ्रेंड्स के साथ नजर आते हैं। वो भी अपनी पापा की तरह मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X