क्रिसमस पर गिटार बजाते हुए Akshay Kumar ने शेयर किया वीडियो, पत्नी ट्विंकल खन्ना ने किया ट्रोल, VIDEO

Akshay Kumar: बॉलीवुड सेलेब्स फेस्टिव सीजन के मूड में जा चुके हैं। कुछ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दूसरे देश गए हैं, तो कुछ यहीं परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं। अक्षय कुमार भी अपनी फैमिली के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं, जहां से एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में गिटार बजाने का नाटक करते हुए उन्होंने एक क्रिसमस गाने पर डांस और लिपसिंक किया है। अक्षय इस दौरान फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो जहां उन्हें तमाम फैंस कमेंट्स कर क्रिसमस और न्यू ईयर विश कर रहे हैं, वहीं अक्षय को ट्रोल करते हुए उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लिखा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैं उस टाइम रूम में थी और इस डांस को नहीं देखा।" साथ ही उन्होंने हंसने वाली स्माइली डाली है।
ट्विंकल खन्ना ने लिखा- "I am so glad I was in the room and did not witness this.." बता दें, हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर अक्षय कुमार अपनी फैमिली के साथ हॉलीडे मनाने मुंबई से बाहर जाते हैं।
साल 2022 की बात करें तो.. फिल्मों के मामले में अक्षय कुमार के लिए ये साल खास नहीं रहा। 2022 में अक्षय की चार फिल्में आईं- बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और राम सेतु.. और चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। लंबे समय के बाद अक्षय के खाते में इतनी बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में आई हैं। हालांकि, आने वाले साल के लिए अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लाइन है।
2023 में अक्षय कुमार ओह माय गॉड 2, बड़े मियां छोटे मियां, सेल्फी, सुरोरई पोट्रू रीमेक, जयवंत सिंह गिल बॉयोपिक जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











