..................... Akshay Kumar gives a glimpse into his world of Ram Setu | अक्षय कुमार ने राम सेतु की एक झलक शेयर की - Hindi Filmibeat

राम सेतु New Still: सालों पुराना रहस्य ढूंढते दिखे अक्षय कुमार, दिवाली 2022 में बचाएंगे राम राज्य

अक्षय कुमार की राम सेतु से एक नई तस्वीर सामने आई है जो फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आ रही है। इस तस्वीर में फिल्म से अक्षय कुमार का बिल्कुल अलग लुक दिखाई दे रहा है। साथ में फिल्म की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज़ भी तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर देखकर तो यही लग रहा है मानो अक्षय कुमार ने सदियों पुराना कोई रहस्य ढूंढ लिया है।

अब ये रहस्य क्या है ये तो फिल्म राम सेतु में ही उजागर होगा। फिल्म दिवाली 2022 पर रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज़ और नुशरत भरूच मुख्य भूमिकाओं में हैं।

akshay-kumar-shares-a-still-from-ram-setu-with-jacqueline-as-the-film-gears-up-for-diwali-2022

राम सेतु में अक्षय कुमार एक पुरातत्तविद बने हैं जो राम राज्य से जुड़े कुछ तथ्यों पर अपनी टीम के साथ रिसर्च करेगा। फिल्म का कुछ हिस्सा राम सेतु पुल पर भी शूट किया गया है। फिल्म की शूटिंग ज़्यादातर उत्तर भारत में हुई है।

2022 में बुक किए थे चार त्योहार

2022 में बुक किए थे चार त्योहार

गौरतलब है कि 2022 में अक्षय कुमार ने चार त्योहार बुक किए थे जिनमें से साल की शुरूआत होनी थी 26 जनवरी वीकेंड पर पृथ्वीराज के साथ। लेकिन कोरोना के चलते ये फिल्म पोस्टपोन हो गई। इसके बाद पृथ्वीराज को रिलीज़ के लिए कोई त्योहार नहीं मिल पाया। अब ये फिल्म जून में रिलीज़ हो रही है।

होली पर हुई बेरंग शुरुआत

होली पर हुई बेरंग शुरुआत

इस साल के त्योहारों की शुरूआत अक्षय कुमार ने होली पर की थी बच्चन पांडे के साथ। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ जो भी थोड़ी बहुत उम्मीदें थीं उन पर पानी फेर दिया विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने। द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस आंधी में बच्चन पांडे खुद को संभाल नहीं पाई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

अगले त्योहार होगा महाक्लैश

अगले त्योहार होगा महाक्लैश

पृथ्वीराज के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म होगी रक्षाबंधन जो कि रक्षाबंधन और 15 अगस्त के लंबे वीकेंड पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार चार बहनों के इकलौते भाई बने हैं। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार को शानदार फेस्टिवल वीकेंड मिल रहा है लेकिन इसी के साथ अक्षय कुमार को झेलना होगा एक महाक्लैश - आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ।

दिवाली पर लाएंगे राम राज्य

दिवाली पर लाएंगे राम राज्य

दिवाली पर अक्षय कुमार राम सेतु के साथ ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस वापसी करेंगे। इस फिल्म में वो एक पुरातत्त्वविद बने हैं जो नास्तिक से आस्तिक बनेगा और इसके बाद राम राज्य के अस्तित्व को मानेगा भी और उसे बचाने की भी पूरी कोशिश करता नज़र आएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देंगी जैकलीन और नुशरत भरूच।

दिवाली का इतिहास

दिवाली का इतिहास

दिवाली पर अक्षय कुमार का इतिहास ज़्यादा मज़बूत नहीं रहा है। उन्होंने दिवाली बॉक्स ऑफिस पर एंट्री ली है 2019 की फिल्म हाउसफुल 4 के साथ। 24 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव - मौनी रॉय की मेड इन चाईना और तापसी पन्नू - भूमि पेडनेकर की सांड की आंख के साथ ट्रिपल क्लैश किया था। इसके बावजूद अक्षय कुमार की इस फिल्म ने 19 करोड़ की ओपनिंग और 206 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

क्रिसमस पर भी किया काबू

क्रिसमस पर भी किया काबू

अगर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो 2023 में बड़े मियां छोटे मियां रीमेक के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस पर कूच करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार टाईगर श्रॉफ के साथ नज़र आएंगे। ये फिल्म अली अब्बास ज़फर डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को शाहरूख खान - राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी के साथ क्लैश झेलना पड़ेगा।

सुरराई पोट्रू रीमेक के साथ वापस कूच

सुरराई पोट्रू रीमेक के साथ वापस कूच

अक्षय कुमार सुरराई पोट्रू रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुके हैं और फिल्म के देशभक्ति फ्लेवर के साथ वो वापस 2023 में 26 जनवरी या 15 अगस्त वीकेंड पर कूच कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल तो 26 जनवरी 2023 का वीकेंड शाहरूख खान - जॉन अब्राहम की पठान, जॉन अब्राहम की तेहरान के नाम पर बुक किया जा चुका है। वहीं 15 अगस्त 2023 का वीकेंड रणबीर कपूर की एनिमल के लिए बुक किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X