2.0 PROMO: रिलीज़ से छह दिन पहले, अक्षय कुमार ने शेयर किया बिलकुल ताज़ा प्रोमो
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 केवल छह दिनों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म जहां, 29 नवंबर को रिलीज़ हो रही है वहीं अब अक्षय कुमार ने फिल्म से बिल्कुल ताज़ा प्रोमो शेयर किया है। फिल्म में अक्षय कुमार अपने कौवा रूप में प्रॉपर तरीके से नज़र आ रहे हैं। अक्षय कुमार फिल्म के विलेन हैं और इस प्रोमो से ये साफ नज़र आ रहा है।
अक्षय कुमार इस प्रोमो में तबाही मचाने को तैयार दिखाई दे रहे हैं और उनके पंख फड़फड़ा रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार बहुत गुस्से वाले पक्षी बने हैं जिसका लुक एक कौवे जैसा ज़्यादा दिखता है। ये पक्षी, चेन्नई के सारे स्मार्टफोन खींच कर अपनी शक्ति बढ़ा रहा है और विनाश की ओर बढ़ना चाहता है।

इस गुस्साए हुए पक्षी को साइंटिस्ट रजनीकांत जुटे हुए हैं और इसके लिए दो रोबोट तैयार किए जाते हैं। पहला है रजनीकांत का ही दूसरा वर्जन चिट्टी और दूसरी रोबोट हैं एमी जैक्सन। अब ये तीनों मिलकर क्या इस विलेन के गुस्से को शांत कर पाएंगे यही फिल्म की कहानी है। अक्षय का नया प्रोमो आपको थोड़ा थोड़ा हॉलीवुड फिल्म बर्डमैन की भी याद दिलाएगा।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म 2016 से रिलीज़ हो रही है और काफी समय से अटकी हुई है। काफी डेट्स इधर उधर करने के बाद अब आखिरकार फिल्म रिलीज़ होने को तैयार है। देखना ये है कि फिल्म रिलीज़ के साथ कितने धमाके करती है। फिल्म का बजट लगभग 543 करोड़ रूपये बताया जा रहा है।
फिल्म में अक्षय कुमार को दुनिया को तबाह करने वाला विलेन दिखाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि अक्षय कुमार शायद फिल्म में दुनिया बचा रहे हैं। लेकिन किसी को समझ नहीं आ रहा है। काफी समय पहले, जब पहली बार फिल्म पोस्टपोन हुई तो खबर थी कि फिल्म में अक्षय का रोल वापस से लिखा जा रहा है क्योंकि जिस तरह उनकी देशभक्ति इमेज बन चुकी है उससे फिल्म को नुकसान पहुंचेगा।
क्या पता अक्षय कुमार की निगेटिव इमेज लोग सह ना पाए। और यही शायद फिल्म में इस्तेमाल किया गया। अगर ऐसा है और 2.0 एंटी हीरो फिल्म बन चुकी है। देखना है कि इस एंगल के साथ फिल्म की कमाई कितना बढ़ पाती है। वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की बेस्ट एंटी हीरो फिल्म और उनका बॉक्स ऑफिस -


Click it and Unblock the Notifications













