अक्षय कुमार ने साझा किया पीएम मोदी और इस बच्चे का वीडियो, देखकर खुश हो जाएंगे आप!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी किसी ना किसी फिल्म को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर दिखते हैं। जैसे इस वक्त उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीएम मोदी बच्चे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के इस वीडियो को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है और पीएम मोदी की खूब तारीफ की है।
आप देख सकते हैं कि इस वीडियो में बच्चा पीएम मोदी को देशभक्ति गीत सुना रहा है। वहीं देश के गौरव से भरी कविता को सुनकर पीएम मोदी खुश होते नजर आ रहे हैं।

आप देख सकते हैं बच्चे की कविता में पीएम मोदी इतने खोए-खोए नजर आ रहे हैं कि वह बाकी लोगों को छोड़ एक चुटकी देते और ताल देते हुए कविता का रस निकाल लेते हैं। इस दौरान बच्चा भी मन लगाकर पीएम मोदी को वह कविता सुनाता है।
अब इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- 'इस बच्चे की देशभक्ति का इतना प्यारा अंदाज देखकर आभारी हूं। @narendramodi जी आपने उन्हें उनके जीवन का क्षण दिया'।
वर्कफ्रंट पर वह जल्द ही रामसेतु, रक्षाबंधन और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। ये सभी फिल्में धमाकेदार होने वाली हैं। वहीं अब इनमें से कई के पोस्टर और रिलीज डेट का भी खुलासा हो चुका है। फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। बता दें कि अक्षय कुमार की रामसेतु काफी खबरों में है।


Click it and Unblock the Notifications











