राॅ एजेंट के लुक में फुल एक्शन में दिखे अक्षय कुमार, ' बेल बॉटम' का नया पोस्टर, 2021 में धमाका
अक्षय कुमार ने अपनी साल 2021 में रिलीज होने वाली स्पाई थ्रिलर फिल्म बेल बॉटम का नया पोस्टर गुरुवार को रिलीज किया। अब तक के बेल बॉटम के जितने भी लुक सामने आए हैं, उनमें से बतौर राॅ एजेंट अक्षय का ये लुक सबसे शानदार है। जहां पर वह सूट और टाई के साथ फुल टू एक्शन में दिखाई दे रहे है।
आपको बता दें कि इस नए पोस्टर के साथ ये भी तय हो गया है कि अक्षय की ये जासूसी कहानी को 2 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।कोरोना काल में ये ऐसी पहली फिल्म बनी है जिसने बिना किसी रोक के अपनी शूटिंग पूरी की है। 1980 के दशक में सेट इस फिल्म की कहानी में थ्रिलर और एक्शन के साथ अक्षय अपने किरदार में लाजवाब दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को रंजीत एम तिवारी ने निर्देशित किया है।

कुछ दिन पहले ही अक्षय ने अपने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है कि फिल्म का शेड्यूल पूरा हो चुका है। इसकी शूटिंग स्कॅाटलैंड के ग्लासगो शहर पहुंची। जहां पर इसका पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications