..................... रसोड़े में कौन था? अक्षय कुमार ने दिया इस सवाल का सबसे मजेदार जवाब Akshay kumar shared Picture with Bear Grylls and says Rasode me Kaun tha - Hindi Filmibeat

रसोड़े में कौन था? अक्षय कुमार ने दिया इस सवाल का सबसे मजेदार जवाब

सुपरस्टार अक्षय कुमार काफी समय से फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जो कि रिलीज नहीं हो पा रही हैं। इसके अलावा वो मैन वर्सेस वाइल्ड को लेकर भी चर्चा में हैं और बेयर ग्रिल्स के साथ वो इस समय शूट कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस समय उन्होने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो बेयर ग्रिल्स के साथ कुछ पकाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा जो कैप्शन उन्होने लिखा है वो पढ़कर आप हंसने लगेंगे।

बता दें कि कुछ समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा है जो कि मशहूर टीवी शो साथ निभाना साथिया से है.. ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल है। इसमें कोकिला नाम के एक कैरेक्टर का डायलॉग 'रसोड़े में कौन था' वायरल हुआ है। अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है कि..

akshay kumar, अक्षय कुमार

'रसोड़े में बेयर था.. कोई बता सकता है हम लोग क्या बना रहे हैं?' इस तस्वीर में बेयर आग जलाते हुए नजर आ रहे हैं और अक्षय कुमार उनको ताक रहे हैं।

इस एपिसोड को लेकर लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अपने फेवरिट सुपरस्टार को जंगल में देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सकु हैं।

अक्षय कुमार ने इसके पहले इस तरह का शो नहीं किया है। इसके पहले साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और पीएम मोदी बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आ चुके हैं और वाइल्ड एडवेंचर का मजा लिया है। अक्षय कुमार इस समय फिल्म लक्ष्मी बम और सूर्यवंशी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X