2.0 Video: रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने शेयर किया खतरनाक वीडियो, पहले कभी नहीं देखा
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज के एकदम दहलीज पर खड़ी है और आए दिन एक ना एक वीडियो या पोस्टर सामने आते रहतें है। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसको देखकर आपको इतना लग ही जाएगा की थिएटर में 3डी ग्लासेस लगाकर फिल्म देखने में काफी ज्यादा मजा आने वाला है। इसी बात को अक्षय कुमार ने भी फैंस से बताने के लिए वीडियो शेयर किया है।
इसमे कुछ इतने खतरनाक सीन नजर आ रहें है जो कि आपको फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित कर सकते हैं। गौरतलब है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस जोड़ी के लिए लोग इंतजार कर रहें है और अक्षय कुमार के लुक को काफी ज्यादा लोग पसंद कर रहें है।

शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हुई है। जाहिर है सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
रेस 3 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसी फिल्म से धमाका की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो जो आपके लिए किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं हैं। फिल्म इसी महीने 29 नवंबर को रिलीज हो रही है लोग इसकी एडवांस बुकिंग शुरु कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications