VIDEO: ये काम तो सिर्फ अक्षय कुमार ही कर सकते हैं.... मजेदार!
[बॉलीवुड न्यूज] दिल्ली में ऑड इवेन का जो खेल चल रहा है, उसे इससे ज्यादा बेहतरीन अंदाज में कोई नहीं समझा सकता। जी हां, अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी हंस उठेंगे।
अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'एयरलिफ्ट' के ट्रेलर के जरीए दिल्ली सरकार पर जबरदस्त चुटकी ली है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ऑन इवेन का एक मजेदार पहलू.. मुझे इसे आपके साथ शेयर करना था.. नजर डालिए..
REVEALED: एक ब्लॉकबस्टर फिल्म.. और अक्षय कुमार का डबल रोल!
ट्रेलर का वीडियो वैसा का वैसा ही है, बस डॉयलोग्स बदल दिए गए हैं। और बता दें, डॉयलोग्स काफी मजेदार हैं। वीडियो के आखिर में एक डॉयलोग है- चाहे जो भी हो.. इन 15 दिनों में पॉल्यूशन तो कम हो ही गया है। कोई शक नहीं कि यह सब फिल्म प्रमोशन का एक हिस्सा है, लेकिन काफी अलग..
बहरहाल, हमें तो यह वीडियो काफी मजेदार लगा। आप भी देखें-


Click it and Unblock the Notifications


