सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ऐसे किया साल 2019 का स्वागत- शेयर किया खूबसूरत VIDEO
साल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। सभी सेलिब्रिटीज ने अलग अलग अंदाज से नए साल का स्वागत किया। लेकिन सबसे बेहतरीन अंदाज सुपरस्टार अक्षय कुमार का रहा। अक्षय कुमार ने मंगलवार को 2019 की पहली सूर्योदय के साथ एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर किया है। यह काफी मोटिवेशनल वीडियो है। साथ ही उन्होंने अपनी आने वाली दो एक्शन फिल्मों की भी चर्चा की है।
अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए काफी पॉपुलर हैं। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक.. वह अपना रुटीन फॉलो करते हैं। यही वजह है कि आज भी वह बॉलीवुड के सबसे फिट सितारों में शामिल हैं। अपने एक्शन सीन्स भी अक्षय ज्यादातर खुद ही शूट करते हैं।

फिल्मों की बात करें तो 2019 में अक्षय कुमार चार फिल्मों के साथ आने वाले हैं- धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म केसरी, गुड न्यूज़, मिशन मंगल और हाउसफुल 4। जाहिर है 4 फिल्मों के साथ 2019 अक्षय कुमार पूरी तरह से अपने नाम करने वाले हैं। वहीं, रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी भी 2019 में रिलीज की प्लानिंग चल रही है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं है।
यहां देंखे अक्षय कुमार का वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications











