Akshay Kumar First Look- अक्षय कुमार इस मराठी फिल्म से करेंगे धमाकेदार डेब्यू, सामने आया फर्स्ट लुक

सुपरस्टार अक्षय कुमार एक साल में कई धमाकेदार फिल्मों के साथ नजर आते रहते हैं और इस वक्त उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, बॉलीवुड में धमाका करने के बाद अब सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मराठी फिल्म उद्योग में धमाकेदार एंट्री मारी है। जी हां, मराठी दर्शकों के लिए अक्षय कुमार को ये अवतार किसी तोहफे से कम नहीं है। अपनी फिल्म से फर्स्ट लुक साझा करते हुए अक्षय कुमार ने हंगामा कर दिया है।
अक्षय कुमार की इस फिल्म का नाम 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' होने वाला है। सुपरस्टार ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ''आज मराठी फ़िल्म 'वेडात मराठे वीर दौड़ले सात' की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिये सौभाग्य है।
मैं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर और माँ जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करुंगा! आशीर्वाद बनाए रखियेगा।'' इसके बाद से काफी चर्चा हो रही है और उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं।
खिलाड़ी कुमार महेश मांजरेकर की फिल्म के साथ मराठी सिनेमा में अपनी शुरुआत करेंगे। अपने पहले लुक को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने ये भी जानकारी दी है कि आज वो पहला शेड्यूल शुरु कर रहे हैं।
इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार आने वाले साल में कुछ बड़े धमाके करने के लिए आ रहे हैं। इस लिस्ट में गोरखा और बड़े मियां छोटे मियां शामिल है। गौरतलब है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर काफी सीरियस हैं और एक बड़ी हिट की तलाश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications