..................... 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी अक्षय कुमार की बच्चन पांडे, नया लुक Akshay Kumar shared Bachchan Pandey new gangster look with release date 26 jan 2022 - Hindi Filmibeat

खतरनाक लुक के साथ अक्षय कुमार की बड़ी घोषणा, 26 जनवरी को थिएटर में 'बच्चन पांडे' का धमाका

एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म बच्चन पांडे का नया लुक और इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। फिल्म में गैंगस्टर का किरदार निभा रहे अक्षय कुमार ने अपने दूसले लुक में एक बार फिर फिल्म में उनके खतरनाक लुक की झलक दिखा दी है। अक्षय कुमार की ये एक्शन कॅामेडी फिल्म साल 2022 में 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी।

यानी कि अगले साल गणतंत्र दिवस पर अक्षय कुमार सिनेमाघर में अपने जबरदस्त एक्शन और लुक से कमाई के सारे रिकॅार्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं। इस दूसरे लुक में अक्षय कुमार एक अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की इस घोषणा और नए लुक के साथ फैंस ने इसे ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।

Akshay Kumar, Bachchan Pandey

इतना तो साफ है कि जिस फिल्म का लुक इतना चर्चा में है, उस कहानी में अक्षय कुमार को देखना का इंतजार अक्षय कुमार को एक और बड़ी सुपरहिट फिल्म देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फरहाद समाजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने से जैसलमेर में शुरू हुई है। फिल्म में अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडीज और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X