..................... Akshay Kumar shared a photo with Jacqueline Fernandez and Satyadev, as Ooty schedule of ‘Ram Setu’ wrapped up | 'राम सेतु' का ऊटी शेड्यूल पूरा, अक्षय कुमार ने शेयर की जैकलीन और सत्यदेव के साथ तस्वीर - Hindi Filmibeat

'राम सेतु' का ऊटी शेड्यूल पूरा, अक्षय कुमार ने शेयर की जैकलीन और सत्यदेव के साथ खूबसूरत तस्वीर

अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। ऊटी में फिल्म 'राम सेतु' के एक शेड्यूल को पूरा कर एक्टर अब उज्जैन में फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म राम सेतु का ऊटी शेड्यूल पूरा हो चुका है, जहां से अक्षय कुमार ने जैकलीन फर्नांडीज और सत्यदेव के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

फिल्म दिवाली 2022 पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोरशोर से चल रही है और दिसंबर अंत तक इसके खत्म होने की उम्मीद है। फिल्म में अक्षय और जैकलीन के अलावा नुसरत भरूचा भी मुख्य किरदार में हैं।

RamSetu

राम सेतु के सेट से तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा-"तस्वीर में या जीवन में, हमेशा काले बादलों के ऊपर प्रकाश की वह सुंदर लकीर होती है। राम सेतु के ऊटी शेड्यूल को खत्म कर दिया है। आशा है कि दिव्य प्रकाश हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X