इनके आगे नहीं अक्षय की एक नहीं चलती...ये रहा सुबूत
अक्षय कुमार कितने भी बड़े सुपरस्टार हो लेकिन बात जब घर की आती है तो वो भी एक आम आदमी की तरह ही नजर आते हैं जो अपने परिवार को पूरा समय देते हैं और बच्चों के लिए हमेशा समय निकाल लेते हैं।
अक्षय कुमार की बेटी नितारा आज पांच साल की हो गईं। नितारा के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नितारा उनकी शेविंग करती नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो में लिखा भी है कि वो नहीं चाहते कि उनकी बेटी जल्दी बड़ी हो। उनका यह वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अक्षय कुमार अपने बेटी को लेकर काफी पॉजेसिव रहते हैं और नहीं चाहते कि उनकी बेटी की तस्वीरें अधिक मीडिया में आए इसलिए वो बहुत ही कम तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आज के समय मीडिया स्टारकिड्स को बहुत ही ज्यादा लाइमलाइट में रखती है इसलिए वो अपनी बेटी को खासकर मीडिया से दूर रखते हैं।
Recommended Video

अक्षय कुमार खुद भी मानते हैं कि खासकर बेटी नितारा के सामने उनकी एक भी नहीं चलती हैं। यहां आगे की स्लाइड्स पर देखिए अक्षय कुमार की नितारा और आरव के साथ बेहद खास तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications