दिल से थैंक्यू: असली 'सूर्यवंशी' को अक्षय कुमार का शुक्रिया, धमाकेदार वीडियो, सेलेब्स ने दिया साथ
मुंबई पुलिस को धन्यवाद देते हुए खिलाड़ी अक्षय कुमार ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। साथ ही ट्वीट भी किया। उन्होंने दिल से शुक्रिया कहा और लोगों को भी सोचने पर मजबूर किया। साथ ही एक बार फिर कोरोना वायरस के बीच फैंस से घर में रहने के लिए कहा। पुलिस, नगर निगम, नर्स, डॉक्टर, वॉलंटियर्स, अधिकारी व गार्ड आदि को शुक्रिया कहते हुए अक्षय कुमार ये वीडियो वायरल हो रहा है। ट्विटर पर #DilSeThankYou हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, मेरा नाम अक्षय, मुंबई से, मेरे और मेरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम व डॉक्टर समेत सभी दिन रात काम कर रहे वर्कर को दिल से थैंक्यू। इसके ट्वीट के अलावा खिलाड़ी अक्षय कुमार ने वीडियो पोस्ट किया। बता दें मुंबई पुलिस को अब तक अजय देवगन, ऋचा चड्ढा और अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स शुक्रिया कह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications