अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर मां के लिए लिखा भावुक पोस्ट, प्यारी तस्वीर- 'कभी सोचा नहीं था..'
अक्षय कुमार का आज यानी 9 सितंबर को 55वां जन्मदिन है। लेकिन आज का दिन उनकी लिए बेहद दर्दनीय भी है। बर्थडे से ठीक एक दिन पहले अक्षय कुमार ने अपनी मां अरुणा भाटिया को खो दिया। अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर मां अरुणा भाटिया को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। साथ ही मां के साथ अनदेखी तस्वीर भी साझा की।
अक्षय कुमार ने मां के साथ तस्वीर साझा की। जिसमें अरुणा अपने बेटे अक्षय कुमार को चूमती नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के जरिए मां को अक्षय कुमार ने याद किया और कहा कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ लेकिन मुझे विश्वास है मां जहां भी हैं वह हैप्पी बर्थडे का गीत मेरे लिए गा रही होंगी। सभी की शुभकामनाओं और मां के लिए भेजे प्यार के लिए शुक्रिया।

अक्षय कुमार के इस पोस्ट के जरिए समझ सकते हैं कि वह किस असहनीय दर्द से गुजर रहे हैं। अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर बिपाशा बसु, सुधांशु पांडे, पुलकित सम्राट, जैकलीन फर्नांडिस समेत सभी सितारों ने भी रिएक्ट किया। वहीं फैंस ने भी अक्षय कुमार को विश करते हुए उनकी मां के लिए कमेंट्स किए।

बीमार थीं अक्षय कुमार की मां
अक्षय कुमार की मां दो तीन दिन से बीमार थीं और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। अक्षय कुमार मां की तबीयत खराब होने के चलते अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर भारत आए थे।

सिंड्रेला की शूटिंग छोड़ी
अक्षय कुमार ब्रिटेन में अपनी आने वाली फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग कर रहे थे। मां की तबीयत खराब होने के चलते वह अपनी फिल्म शूटिंग छोड़ आई हैं।

अक्षय कुमार की मां के अंतिम संस्कार में ये फिल्म हस्तियां पहुंची
अक्षय कुमार की मां के अंतिम संस्कार में संजय दत्त, रितेश देशमुख, साजिद खान समेत कई स्टार्स पहुंचे थे।

असहनीय दर्द
अक्षय कुमार ने मां के निधन के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था, मां पिता के पास दूसरी दुनिया में चली गई हैं। मां का बुधवार को निधन हो गया वह मेरे सबसे करीब थीं आज मैं असहनीय दर्द से गुजर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











