अक्षय कुमार ने नुसरुत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस का वीडियो बनाकर कर डाला लीक, दोनों हसीनाओं की खोली पोल!
अक्षय कुमार ने आज रामसेतु फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। रामसेतु फिल्म का मुहूर्त भी राम जन्म भूमि अयोध्या में किया गया। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी अहम हिस्सा हैं। अक्षय कुमार के साथ ये दोनों एक्ट्रेस भी नजर आईं।
अक्षय कुमार ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जैकलीन और नुसरुत भरूचा री सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर की है। इस वीडियो को खुद अक्षय ने शूट किया है। ये वीडियो बस में बनाया गया है जहां जैकलीन और नुसरत मेकअप करती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं अपने लेफ्ट और राइट साइड का व्यू पेश कर रहा हूं...इंडियाज गॉट टैलेंट का हमारा वर्जन, क्या कहते हैं?
अक्षय कुमार ने इससे पहले अयोध्या से फिल्म के मुहूर्त की फोटो भी शेयर की थी। आज वह रामसेतु फिल्म के चलते ही बिजी रहे। इससे पहले रामसेतु से अक्षय कुमार का लुक भी सामने आया था जिसमें वह लंबे बालों में दिख रहे थे।

रामसेतु में अक्षय कुमार
अक्षय कुमार इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। इसका मतलब ये हुआ कि, अक्षय कुमार का अबतक का सबसे डिफरेंट किरदार होगा।

रामसेतु का दिवाली पर ऐलान
बता दें रामसेतु का दिवाली पर हुआ था। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था,हमारा एक छोटा संकल्प है - राम सेतु, आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।'

अक्षय कुमार का बैक टू बैक धमाका
अक्षय कुमार ने हाल में ही बच्चन पांडे की शूटिंग पूरी की है।जल्द ही उनकी फिल्म बैलटॉटम, सूर्यवंशी, अतरंगी रे और पृथ्वीराज इस साल रिलीज होंगी।

जैकलीन भी लगातार बिजी
जैकलीन फर्नांडिस लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनके पास सर्कस, भूत पुलिस जैसी ढेरों फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











