शाहरूख ने कम पैसे दिए, अक्षय ने मेरी फिल्म की कदर की, 10 दिन में शाहरूख ने कहा SORRY
आलिया भट्ट स्टारर राज़ी 11 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म हरिंदर सिक्का की नॉवेल कॉलिंग सहमत पर बनी है। लेकिन अब हरिंदर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे शाहरूख और अक्षय ये फिल्म करने वाले थे।
उन्होंने बताया कि 2009 में समर खान नाम का एक फिल्ममेकर मेरे पास आया और उन्होंने कॉलिंग सहमत बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि ये रेड चिलीज़ इंटरटेनमेंट की फिल्म होगी। तब मुझे नहीं पता था कि ये शाहरूख की कंपनी है।

मैंने राइट्स बेचने के लिए 2 करोड़ मांगे और समर ने कहा कि मेरी डिमांड ज़्यादा है। फिर वो स्टोरीलाइन में भी काफी कुछ बदलना चाहता था। लेकिन मुझे जो खराब लगा वो उसका बयान था।
उसने मुझसे कहा कि बॉलीवुड में हमेशा फिल्म बनाकर, अंत में क्रेडिट दे दिया जाता है। मुझे बहुत खराब लगा। हालांकि 10 दिन के अंदर शाहरूख के कहने पर समर ने मुझसे माफी मांगी थी।
इसके बाद मुझे अक्षय मिले और मैंने उन्हें प्रोड्यूसर के तौर पर अप्रोच किया। उनके घर पर ही मेघना ने इस किताब के बारे में बात की और मुझे लगा कि इस कहानी की डायरेक्टर मिल गई।
हालांकि अक्षय की डेट्स काफी बिज़ी हो गईं और उन्हें ये प्रोजेक्ट छोड़ना पड़ा। यहां देखिए शाहरूख और अक्षय की रिजेक्ट की हुई ब्लॉकबस्टर फिल्में


Click it and Unblock the Notifications