..................... अक्षय कुमार, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, अजय देवगन करेंगे फिल्म शूटिंग शुरु | Akshay Kumar, Shahrukh Khan, Kartik Aaryan, Varun Dhawan and Ajay Devgn To Begin Film Shoots - Hindi Filmibeat

Exclusive: फिल्म शूटिंग के लिए तैयार अक्षय कुमार, शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, अजय देवगन

देश में कोरोना के मामले धीरे धीरे कम हो रहे हैं और कई राज्यों में लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने भी कुछ गाइडलाइंस के साथ लॉकडाउन हटा दिया है। लिहाजा, फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार एक बार फिर अपने काम पर लौट रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।

अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरुख खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन सभी कलाकार अपनी अपनी फिल्मों के सेट पर लौटने की तैयारी हैं। बता दें, मार्च में अचानक हुई लॉकडाउन से सभी फिल्मों की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई थी। ऐसे में कुछ फिल्मों की एक हफ्ते की शूट बची है, तो कुछ की एक महीने की। लिहाजा, निर्माता पहले उन फिल्मों को पूरा करने वाले हैं।

Shahrukh Khan

फिल्मीबीट को मिली जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने यशराज स्टूडियो में पृथ्वीराज की वीएफएक्स शूटिंग खत्म कर ली है। वहीं शाहरुख खान उसी लोकेशन पर पठान के सेट पर लौटने को तैयार हैं। कार्तिक आर्यन जल्द भूल भुलैया 2 की बची शूटिंग पूरी करेंगे, वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म भेड़िया की, और अजय देवगन रूद्र की शूटिंग शुरु करने वाले हैं।

खत्म हुई पृथ्वीराज

खत्म हुई पृथ्वीराज

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ ही दिनों पहले यशराज स्टूडियो में पृथ्वीराज का वीएफएक्स शूट पूरी सुरक्षा के बीच खत्म किया गया। कोविड के गाइडलाइंस को देखते हुए इस दौरान सेट पर काफी कम लोग मौजूद रहे थे।

पठान की शूटिंग

पठान की शूटिंग

वहीं, शाहरुख खान 21 जून से पठान की शूटिंग शुरु करेंगे। सूत्रों के अनुसार, यशराज स्टूडियो में ही फिल्म का एक बड़ा सेट अभी तैयार किया जा रहा है।

रक्षाबंधन की शूटिंग

रक्षाबंधन की शूटिंग

जानकारी के अनुसार, अब अक्षय कुमार फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का सेट गोरेगांव फिल्म सिटी में लगभग एक महीने से बनकर तैयार है। लिहाजा, 15 जून के बाद फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी जाएगी।

अजय देवगन की सीरीज

अजय देवगन की सीरीज

अजय देवगन अपनी डिज़्नी प्लस हॉटस्टार सीरीज रूद्र की शूटिंग जुलाई से शुरु करने वाले हैं। यह एक साइकोलॉजिकल क्राइम सीरीज होगी।

भेड़िया में व्यस्त वरुण धवन

भेड़िया में व्यस्त वरुण धवन

इस बीच वरुण धवन अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग के लिए फिर से अरूणाचल प्रदेश जाने वाले हैं। जहां फिल्म की बची शूटिंग पूरी होगी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं।

भूल भुलैया 2 खत्म करेंगे कार्तिक

भूल भुलैया 2 खत्म करेंगे कार्तिक

वहीं, कार्तिक आर्यन और तबू अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 अब खत्म करेंगे। फिल्म की कुछ ही दिनों की शूटिंग बाकी है। उम्मीद है कि फिल्म इसी साल रिलीज कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X